नरेन्र्द मोदी जी जीवन परिचय

पूरा नाम नरेन्द्र दामोदरदास मोदी

जन्म 17 सितंबर , 1950

जन्म भूमि वड़नगर, मेहसाणा ज़िला , गुजरात

नागरिकता भारतीय
पार्टी भारतीय जनता पार्टी

पद चौदहवें मुख्यमंत्री, गुजरात
कार्य काल 7 अक्टूबर, 2001 से अब तक
विद्यालय गुजरात विश्वविद्यालय

शिक्षा एम.ए (राजनीति शास्त्र)
पुरस्कार-
उपाधि
देश के सबसे श्रेष्ठ ई-गवर्न्ड राज्य
का ELITEX 2007- पुरस्कार
भारत की केन्द्र सरकार की ओर
से प्राप्त।

अन्य जानकारी नरेंद्र मोदी गुजरात के सबसे
ज़्यादा लंबे समय तक राज करने
वाले मुख्यमंत्री हैं।

भारतीय
जनता पार्टी के प्रसिद्ध
नेता और वर्तमान में गुजरात
के मुख्यमंत्री हैं। 'केशुभाई
पटेल' के इस्तीफे के बाद
नरेन्द्र मोदी गुजरात के
मुख्यमंत्री बने। नरेंद्र
मोदी गुजरात के सबसे
ज़्यादा लंबे समय तक राज
करने वाले मुख्यमंत्री हैं।
भारतीय जनता पार्टी के
कार्यकर्ताओं के अनुसार
गुजरात में 'भारतीय
जनता पार्टी' के वर्चस्व
की मूल वजह वही हैं। नरेंद्र
मोदी के नेतृत्व में भारतीय
जनता पार्टी ने दिसम्बर
2002 और फिर दिसम्बर
2007 में विधानसभा चुनाव
में भारी बहुमत हासिल
किया।
जीवन परिचय
नरेंद्र मोदी को अपने
बाल्यकाल से कई तरह
की विषमताओं एवं विपरीत
परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है
किन्तु अपने उदात्त चरित्रबल एवं
साहस से उन्होंने तमाम
अवरोधों को अवसर में बदल
दिया, विशेषकर जब उन्होने उच्च
शिक्षा हेतु कॉलेज
तथा विश्वविद्यालय में प्रवेश
लिया। उन दिनों वे कठोर संद्यर्ष
एवं दारुण मन:ताप से घिरे थे, परन्तु्
अपने जीवन- समर को उन्होंने
सदैव एक योद्धा-
सिपाही की तरह लड़ा है। आगे
क़दम बढ़ाने के बाद वे कभी पीछे
मुड़ कर नहीं देखते, साथ-साथ
पराजय उन्हें स्वीकार्य नहीं है।
अपने व्यक्तित्व
की इन्हीं विशेषताओं के चलते
उन्होंने राजनीति शास्त्र विषय
के साथ अपनी एम.ए की पढ़ाई
पूरी की। [1]
राजनीतिक जीवन
1984 में देश के प्रसिद्ध
सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन,
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
(आर.एस.एस) के स्वयं सेवक के रूप में
उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत
की। यहीं उन्हें निस्वार्थता,
सामाजिक दायित्वबोध,
समर्पण और देशभक्ति के
विचारों को आत्म सात करने
का अवसर मिला। अपने संघ कार्य
के दौरान नरेंद्र मोदी ने कई
मौकों पर महत्त्वपूर्ण भूमिकाएं
निभाई हैं। फिर चाहे वह 1974 में
भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़
चलाया गया आंदोलन हो,
या 19 महीने (जून 1975 से
जनवरी 1977) चला अत्यंत
प्रताडि़त करने वाला 'आपात
काल' हो।
भाजपा में प्रवेश
1987 में भाजपा ( भारतीय
जनता पार्टी ) में प्रवेश कर
उन्होंने
राजनीति की मुख्यधारा में
क़दम रखा। सिर्फ़ एक साल के
भीतर ही उनको गुजरात इकाई के
प्रदेश महामंत्री (जनरल सेक्रेटरी)
के रूप में पदोन्नत कर दिया गया।
तब तक उन्होंने एक अत्यंत
ही कार्यक्षम व्यवस्थापक के रूप
में प्रतिष्ठा हासिल कर ली थी।
पार्टी को संगठित कर उसमें नई
शक्ति का संचार करने
का चुनौतीपूर्ण काम भी उन्होंने
स्वीकार कर लिया। इस दौरान
पार्टी को राजनीतिक
गति प्राप्त होती गई और अप्रैल,
1990 में केन्द्र में साझा सरकार
का गठन हुआ। हालांकि यह
गठबंधन कुछ ही महीनो तक चला,
लेकिन 1995 में भाजपा अपने
ही बलबूते पर गुजरात में
दो तिहाई बहुमत हासिल कर
सत्ता में आई।
व्यक्तित्व
नरेन्द्र मोदी की छवि एक कठोर
प्रशासक और कड़े अनुशासन के
आग्रही की मानी जाती है,
लेकिन साथ ही अपने भीतर वे
मृदुता एवं सामर्थ्य की अपार
क्षमता भी संजोये हुए हैं। नरेन्द्र
मोदी को शिक्षा-व्यवस्था में
पूरा विश्वास है। एक
ऐसी शिक्षा-
व्यवस्था जो मनुष्य के आंतरिक
विकास और उन्नति का माध्यम
बने एवं समाज को अँधेरे,
मायूसी और ग़रीबी के विषचक्र
से मुक्ति दिलाये। विज्ञान और
प्रौद्योगिकी में नरेन्द्र
मोदी की गहरी दिलचस्पी है।
उन्होंने गुजरात को ई-गवर्न्ड
राज्य बना दिया है और
प्रौद्योगिकी के कई
नवोन्मेषी प्रयोग सुनिश्चित
किये हैं। ‘स्वागत ऑनलाइन’ और
‘टेलि फरियाद’ जैसे नवीनतम
प्रयासों से ई-पारदर्शिता आई है,
जिसमें आम नागरिक
सीधा प्रशासन के उच्चतम
कार्यालय का संपर्क कर
सकता है। जनशक्ति में अखण्ड
विश्वास रखने वाले नरेन्द्र
मोदी ने बखूबी क़रीब पाँच लाख
कर्मचारियों की मज़बूत टीम
की रचना की है। नरेन्द्र
मोदी यथार्थवादी होने के साथ
ही आदर्शवादी भी हैं। उनमें
आशावाद कूटकूट कर भरा है।
उनकी हमेशा एक उदात्त
धारणा रही है
कि असफलता नहीं, बल्कि उदेश्य
का अनुदात्त होना अपराध है। वे
मानते हैं कि जीवन के प्रत्येक
क्षेत्र में सफलता के लिए स्पष्ट
दृष्टि, उद्देश्य या लक्ष्य
का परिज्ञान और कठोर
अध्यवसाय अत्यंत ही आवश्यक
गुण हैं। [1]

Share:
spacer

No comments:

Post a Comment