सेना मे जाने की योगयता

भारतीय सेना ने हमेशा युवाओं
को अपनी ओर आकर्षित किया है। जोश,
जुनून और जज्बे से भरे इस क्षेत्र में करियर
की असीम संभावनाएं हैं। भारतीय थल
सेना में समय-समय पर भर्ती अभियान
चलता रहता है। यह अभियान
खुली भर्ती के रूप में
भी चलाया जाता है। लेफ्टिनेंट कर्नल
जितेन जोशी के अनुसार ‘भारतीय
सेना में खुली भर्ती का उद्देश्य भारतीय
सेना में पारदर्शिता को लाना है।
भारतीय नव जवान से आग्रह है
कि भर्ती के दौरान दलालों और
असामाजिक तत्त्वों से सावधान रहें।
कोई भी सिफारिश या रिश्वत
आपको सेना में भर्ती नहीं करा सकती।’
अगर आप सैनिक के रूप में अपना करियर
बनाना चाहते हैं तो थल सेना आप
को बुला रही है।
थल सेना की अनेक शाखाओं में
खुली भर्ती के माध्यम से चयन
किया जाता है। ये शाखाएं हैं-
(क) थल सेना गैर तकनीकी शाखाएं :
इंफेन्टरी आर्मर्ड कोर, आर्टिलरी।
(ख) तकनीकी शाखाएं : कोर ऑफ
इंजीनियर्स, कोर ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड
मैकेनिकल इंजीनियर्स, कोर ऑफ
सिगनल्स।
(ग) प्रशासनिक एवं सहायक सेवाएं :
आर्मी सर्विस कोर, आर्मी पोस्टल
कोर, आर्मी ऑर्डिनेंस
कोर,आर्मी एजुकेशन कोर, रिमाउंट एंड
वैटरीनरी कोर, जज एडवोकेट जनरल कोर,
कोर ऑफ मिलेटरी, इंटेलिजेन्स कोर,
आर्मी कैन्टीन सेवा, आर्मी पायनियर
कोर, डिफेन्स सिक्योरिटी कोर।
योग्यता और उम्र
सैनिक सामान्य कार्य : सेकंडरी स्कूल
सर्टिफिकेट या मैट्रिक 45 प्रतिशत
अंकों में उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 16 से
21 के बीच।
सैनिक तकनीकी : 10+2/ इंटरमीडिएट
परीक्षा विज्ञान में भौतिकी, रसायन,
गणित/ जीव विज्ञान और अंग्रेजी के
साथ 50 प्रतिशत अंकों में उत्तीर्ण
हो और प्रत्येक विषय में कम से कम 40
प्रतिशत अंक निश्चित ट्रेड के लिए हों।
आयु सीमा 16 से 21 के बीच।
सैनिक/लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी :
10+2/ इंटरमीडिएट परीक्षा (कला,
वाणिज्य, विज्ञान) अंग्रेजी के साथ 50
प्रतिशत अंकों में उत्तीर्ण होना चाहिए।
जिसने मैट्रिक स्तर पर अंग्रेजी और गणित,
लेखा-जोखा/ खातों का रख-रखाव
अनिवार्य विषयों के साथ उत्तीर्ण
किया हो और 10+2/ इंटरमीडिएट
परीक्षा में औसतन 50 प्रतिशत
तथा प्रत्येक विषय में कम से कम 40
प्रतिशत अंक प्राप्त किये हों,
सिपाही लिपिक (सामान्य कार्य) के
लिए योग्य होंगे। यदि प्रार्थी ने स्नातक
या उच्च शिक्षा प्राप्त
की हो तो 10+2/ इंटरमीडिएट में केवल
उत्तीर्ण अंक ही पर्याप्त होंगे। कम्प्यूटर
टाइपिंग में दक्षता प्राप्त प्रार्थियों के
लिए 20 प्रतिशत बोनस
अंकों का प्रावधान है। आयु सीमा 16 से
23 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
सैनिक नर्सिंग सहायक : 10+2/
इंटरमीडिएट परीक्षा विज्ञान में
भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान
अग्रेंजी के साथ 50 प्रतिशत अंकों में
उत्तीर्ण हो और प्रत्येक विषय में कम से
कम 40 प्रतिशत अंक होने चाहिए। आयु
सीमा 16 से 23 के बीच।
सैनिक ट्रेडमैन सामान्य कार्य/ निर्दिष्ट
कार्य : इसके लिए मैट्रिक
तथा भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
आयु सीमा 16 से 23 के बीच।
सर्वेक्षण स्वचालित : इंटरमीडिएट
(10+2) गणित और विज्ञान के साथ
उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 20 से 25 के
बीच।
चित्रकार : बीए/
बीएससी की परीक्षा गणित विषय के
साथ उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 16 से 23
के बीच में होनी चाहिए।
जेसीओ (खान-पान) : 10+2 और
किसी भी मान्यताप्राप्त फूड क्राफ्ट
इंस्टीट्यूट से एक वर्षीय पाक शास्त्र
उपाधि प्रमाण-पत्र, आयु 21 से 27 के
बीच।
हवलदार शिक्षा : स्नातक एवं बीएड/
स्नातकोत्तर एवं बीएड और आयु
सीमा 20 से 25 के बीच में होनी चाहिए।
शारीरिक मापदण्ड
सेना पुलिस कोर/ गार्ड ब्रिगेड्स कद 173
सेंमी, सीना 77 सेंमी, वजन 50 किलो।
क्लर्क (सामान्य डय़ूटी और कोर) के
लिए कद 159 सेंमी, सीना 77 सेंमी, वजन
50 किलो। पश्चिम मैदानी क्षेत्र,
पूर्वी मैदानी क्षेत्र के लिए कद 166-167
सेंमी, सीना 77 सेंमी, वजन 50 किलो।
सबसे कम कद के लिए पूर्वी हिमालय
क्षेत्र, लद्दाखी, गोरखा (नेपाली और
भारतीय आदिवासी) कद 157 सेंमी,
सीना 77 सेंमी, वजन 48/50
किलो होना चाहिए।
शारीरिक मापदण्ड में छूट
सेवारत सैनिकों या भूतपूर्व सैनिकों के
बच्चों के लिए राष्ट्रीय, राज्य स्तर के
सर्वोच्च खिलाड़ी, ट्रेडमैन जैसे बावर्ची,
नाई, धोबी और जिस प्रार्थी की उम्र
16 से 18 वर्ष के बीच है, इनके लिए कद 1
सेंमी, सीना 1 सेंमी, वजन 2 किलो छूट
का प्रावधान है।
शारीरिक योग्यता जांच
1600 मीटर दौड़, जिसके लिए 60 अंक
निर्धारित हैं। इस दौड़ को 5 मिनट 40
सेकेंड में पूरा करने पर 60 अंक , 5 मिनट 50
सेकेंड में 48 अंक, 6 मिनट 5 सेकेंड में 36 अंक
तथा 6 मिनट 20 सेकेंड में पूरा करने पर 24
अंक दिए जाते हैं।
दस बीम करने पर 40 अंक, 09 बीम पर 33,
08 बीम पर 27 अंक, 07 बीम पर 21 अंक,
तथा 06 बीम पर 16 अंक दिए
जाते हैं।
9 फुट गड्ढा पार करना तथा संतुलन बनाए
रखने पर कोई अंक नहीं दिया जाता,
लेकिन इसे पास करना होता है।
मेडिकल जांच
शारीरिक मापदंड में फिट होने के बाद
डाक्टरी जांच की जाती है।
जो उम्मीदवार मेडिकल जांच में फिट
हो जाते हैं, उन्हें लिखित परीक्षा में
बैठाया जाता है।
वेतन
ग्रुप के आधार पर एक
सिपाही को आरम्भ में न्यूनतम 5200 रुपए
वेतन मिलता है। इसके अतिरिक्त केन्द्र
सरकार द्वारा स्वीकृत मंहगाई भत्ता,
नगर क्षतिपूर्ति तथा अन्य भत्ते
भी मिलते हैं।
पद्दोन्नति
कुछ शर्तों को पूरा करते हुए,
सिपाही कमीशंड अधिकारी एनसीओ,
जेसीओ बन सकता है।
सम्मान और पुरस्कार
उत्कृष्ट सेवा, वीरता, सहायता पर
सम्मान और पुरस्कार जैसे परमवीर चक्र,
महावीर चक्र, वीर चक्र प्रदान किए
जाते हैं।
भर्ती की तिथियां
भर्ती किस स्थान पर किन तिथियों में
आयोजित की जायेगी,
इसकी सूचना शाखा भर्ती कार्यालय
तथा अखबारों में दी जाती है। मुख्यत:
भर्ती सुबह 7 बजे से शुरू होती है, लेकिन
उच्च मुख्यालय द्वारा बदलाव
किया जा सकता है।
भर्ती कार्यालय
पूरे देश को 12 भर्ती क्षेत्रों में
बांटा गया है और
दिल्ली छावनी को स्वतन्त्र
रखा गया है। भर्ती कार्यालय नि:शुल्क
सेवा करते हैं।
कुछ मुख्य भर्ती कार्यालय :
1. क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय दानापुर
(बिहार) - भर्ती क्षेत्र मुज्जफरपुर, गया,
दानापुर, रांची, कटिहार।
2. क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय
(राजस्थान) - भर्ती क्षेत्र अजमेर, अलवर,
जोधपुर, झुंझुनू, कोटा।
3. क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय (अम्बाला)
- भर्ती क्षेत्र अम्बाला, चरखीदादरी,
रोहतक, हमीरपुर, हिसारमण्डी, पालमपुर,
शिमला।
4. स्वतंत्र भर्ती कार्यालय (दिल्ली कैंट
गोपीनाथ बाजार) - भर्ती क्षेत्र
दिल्ली तथा हरियाणा के गुड़गांव और
फरीदाबाद जिले।
5. क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय (लखनऊ,
उत्तर प्रदेश) - भर्ती क्षेत्र आगरा,
अल्मोड़ा, अमेठी, बरेली।
6. क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय (मालरोड
जबलपुर) - भर्ती क्षेत्र भोपाल, जबलपुर,
ग्वालियर, मऊ।
7. क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय (जालंधर
छावनी)- भर्ती क्षेत्र अमृतसर,
फिरोजपुर, जालंधर, जम्मू और श्रीनगर,
लुधियाना, पटियाला।

Share:
spacer

No comments:

Post a Comment