अपने प्रधान मंत्री को जाने
माननीय प्रधान मंत्री का संक्षिप्त परिचय
कर्मठ, समर्पित और दृढ़-निश्चयी श्री नरेन्द्र मोदी 100
करोड़ भारतीयों के सपनों और आकांक्षाओं के लिए
आशा की एक किरण बन कर आए हैं। विकास पर उनकी पैनी नज़र
और परिणाम हासिल करने की उनकी प्रामाणिक क्षमता ने
उन्हें भारत के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक बनाया है।
उनका एक ऐसे राष्ट्र के निर्माण का संकल्प है जो मज़बूत,
खुशहाल और समावेशी हो और जहां प्रत्येक भारतीय
अपनी आशाओं और आकांक्षाओं को फलीभूत होते हुए देख
सकता हो।
नरेन्द्र मोदी ने चौथी बार पश्चिमी राज्य गुजरात के मुख्य
मंत्री के रूप में भारत और विश्वभर में अपनी छाप छोड़ी है। इस
राज्य में वे जनहितैषी सुशासन द्वारा लोगों के जीवन में
भारी बदलाव लाए, जहां सरकार ने सादगी और ईमानदारी से
लोगों की सेवा की। उन्होंने विनाशकारी भूकंप के
दुष्परिणामों से जूझ रहे गुजरात की कायापलट की और उसे
विकास में अग्रणी बनाया जिसने भारत के सर्वांगीण विकास
में मजबूत योगदान दिया।
हमेशा आगे आकर नेतृत्व संभालने वाले और गुजरात के
चहुंमुखी विकास के लिए काम करने वाले श्री नरेन्द्र मोदी ने
राज्यभर में बड़ा बुनियादी ढांचा तैयार किया। उन्होंने
सरकार के नौकरशाही तंत्र को नया स्वरूप प्रदान किया और
उसे आसान बनाया ताकि वह कुशलतापूर्वक, ईमानदारी से और
मानवीय भावना से काम कर सके। उनके नेतृत्व में गुजरात सरकार
ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त राष्ट्र संघ
जैसी संस्थाओं से 300 से अधिक पुरस्कार प्राप्त किए ।
नरेन्द्र मोदी ने यह सब अपनी मेहनत और मूल्यों के बल पर
हासिल किया जो उनमें बचपन से ही कूट-कूटकर भरे थे। नरेन्द्र
मोदी का जन्म 17 सितम्बर, 1950 में गुजरात के एक छोटे कस्बे
में हुआ था। वे स्नेहिल परंतु ऐसे गरीब परिवार में पले-बढ़े जो एक
रुपए भी नहीं बचा पाता था। जीवन की आरंभिक
कठिनाइयों ने उन्हें न सिर्फ कठोर परिश्रम के मूल्य की समझ
दी बल्कि इसके साथ ही आम लोगों की पीड़ा समझने
का मौका भी दिया। यही कारण है कि मुख्य मंत्री के रूप में
उन्होंने अंत्योदय अर्थात् अंतिम पंक्ति में खड़े
व्यक्ति की सेवा करने के सिद्धांत का अनुकरण करते हुए जीवन
जिया है । उन्होंने छोटी उम्र से ही देशभक्त संस्थाओं के साथ
काम कर अपने आपको देश सेवा में समर्पित कर दिया ।
वे एक ऐसे 'जन नेता' हैं, जो लोगों के कल्याण के लिए समर्पित
हैं। नरेन्द्र मोदी के लिए इससे सुखद और कुछ नहीं कि वे आम
लोगों के बीच रहें, उनकी खुशहाली देखें और उनके दुखों को दूर
करें। उनकी मज़बूत ऑनलाइन उपस्थिति, जहां वे भारत के एक ऐसे
सर्वाधिक प्रौद्योगिकी मूलक सोच रखने वाले नेता के रूप में
जाने जाते हैं जो प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल लोगों से जुड़ने
और उनके जीवन में बदलाव लाने के लिए करते हैं, ने उनके
व्यक्तिगत संपर्क को और मजबूती दी है। वे फेसबुक, ट्वीटर, गूगल
+ और अन्य मंचों सहित सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं।
राजनीति के अलावा, श्री नरेन्द्र मोदी की रुचि लेखन में है।
उन्होंने विभिन्न विषयों पर कई किताबें लिखी हैं और वे
कविताएं भी लिखते हैं। उनके दिन की शुरुआत हमेशा योग से
होती है, जो अति सक्रिय दिनचर्या में उन्हें शांति प्रदान
करता है।
श्री नरेन्द्र मोदी एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनमें साहस,
संवेदनशीलता और दृढ़ निश्चय कूट-कूटकर भरे हैं और जिन्हें देश ने
इस उम्मीद के साथ जनादेश दिया है कि वे भारत में नई
ऊर्जा का संचार करेंगे और उसे विश्व का पथप्रदर्शक बनाएंगे।
No comments:
Post a Comment