नरेंद्र दामोदर भाई मोदी , हमें आपकी ज़रुरत है

१७ साल की आयु में अपने परिवार को त्यागकर
समस्त देशवासियों को अपना परिवार मान
लिया और आज की तारीख तक अपने
देशवासियों की सेवा में लगे हुए हैं। गुजरात प्रदेश
जो दंगों के लिए ही जाना जाता था वहां उनके
शासन काल में पूर्ण शान्ति है। कभी कर्फ्यू तक
नहीं लगा। उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से गोधरा
काण्ड का उन्हें जिम्मेदार बताया गया। लेकिन
दुष्टों के मंसूबे सफल नहीं हुए और एक कामयाब
मुख्यमंत्री के पाक-साफ़ दामन पर कीचड उछालने
वालों ने अपने मुंह की खायी।
आज गुजरात एक सबसे सफल , सबसे धनी , सबसे
उन्नत और सबसे शांतिपूर्ण राज्य है। पूरे राज्य को
एक पिता का साया मिला हुआ है। यहाँ हिन्दू-
मुस्लिम के मध्य भेदभाव पैदा करने वालों की भी
दाल नहीं गली। इस राज्य में हिन्दू-मुस्लिम
दोनों ही अपने मुख्य मंत्री में समान आस्था रखते
हैं।
जो अपने निस्वार्थ व्यक्तित्व, अपने ओजस्वी
कर्मों , अपने निश्छल प्रेम द्वारा करोड़ों का
दिल जीतकर ऊँचाइयों को छूने लगता है , उससे
अनायास ही ईर्ष्या रखने वाले पैदा हो जाते हैं
और उनके खिलाफ एकजुट होकर गन्दगी फैलाते हैं।
लेकिन इतने ओजस्वी व्यक्तियों के साथ
परमपिता कदम दर कदम उसे अपनी शक्ति से
नवाजता है, और हर मुश्किल से लड़ने की ताक़त
देता है।
हमारे देश का दुर्भाग्य यही है की यहाँ जो कर्मठ
लोग होते हैं उनके योगदानों , उनकी समाज-हित
की भावना को और उसके आध्यात्मिक मोह, जो
समस्त जनता के लिए है , उसे नकार दिया जाता
है। इसीलिए तरक्की की गति बहुत धीमी है हमारे
देश में।
यदि लोग दूसरों में कमियां तलाशने के बजाये ,
उनके योगदानों पर अपना ध्यान केन्द्रित करें
तभी उन्हें इस ओजस्वी हस्ती की प्रभुता समझ
आएगी अन्यथा हम ऐसे कर्मठ व्यक्तियों को
पहचानने में बहुत देर कर देंगे और देश को घोटालेबाज
ले डूबेंगे।
नरेंद्र भाई मोदी जी आपकी ज़रुरत केवल गुजरात
की जनता को ही नहीं अपितु सम्पूर्ण भारत को
है। हम आपको अपने देश के प्रधानमन्त्री के रूप में
देखना चाहते हैं। हम आप जैसे पिता का साया
अपने सर पर अनंतकाल तक चाहते हैं। ईश्वर आपको
हर क्षेत्र में विजय दिलाये। दुश्मन आपका बाल
भी बांका न सकें। आपकी जीत हो, आपकी जीत
में हम देशवासियों की जीत हैं।

नरेंद्र दामोदर भाई मोदी की जय हो।

भारत माता की जय हो ।

Share:
spacer

No comments:

Post a Comment